logo

प्लेन से ऊंची टिकट की कीमत, मुंबई से रांची का भाड़ा 25,000 के पार पहुंचा

indigo9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पर्व-त्योहार में लोग अक्सर महानगरों से अपने घर जाते हैं जिस शहर में वह रहते हैं। ऐसे में कई लोग ट्रेन तो कई लोग समय की बचत के लिए फ्लाइट का सहारा लेते हैं। दिवाली और छठ नजदीक है, इस वजह से टिकट मिल पाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में हवाई टिकट का किराया आसमान छू रहा है। हर दिन किराया बढ़ रहा है।10 नवंबर को मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो के विमान का किराया 25,817 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई से रांची आनेवाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाईट से 39 बजार से लेकर 71,796 रुपए तक किराया देना पड़ेगा। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे महानगरों से कई सीधी फ्लाईट की बुकिंग खत्म हो रही है। इसलिए लोग कनेक्टिंग फ्लाईट का सहारा ले रहे हैं। 


8 से 11 नवंबर तक सस्ता है टिकट 
बता दें कि आठ से 11 नवंबर के बीच दिल्ली से रांची आनेवाले विमान सेवाओं का किराया 13,670 से लेकर 16,400 रुपए में उपलब्ध है। वहीं रांची से कोलकाता का फेयर भी 5,164 रुपए तक पहुंच चुका है। इसी तरह हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई और अन्य स्थानों से रांची आनेवाली फ्लाइट में भी भीड़ है। आनेवाले दिनों में किराया और बढ़ सकता है। हालांकि रांची से इन अधिकांश महानगरों का आठ नवंबर से 11 नवंबर तक किराया चार हजार से अधिक और सात हजार रुपए से कम हैं। इन दिनों किसी भी महानगरों के लिए बुकिंग कम दाम में ही हो रही है


11 नवंबर से बढ़ेगा किराया
बताते चले कि मुंबई से रांची इंडिगो 25,870, बेंगलुरू से रांची इंडिगो 19,930, दिल्ली से रांची इंडिगो 13,600, चेन्नई से रांची इंडिगो 10,402, कोलकाता से रांची इंडिगो 5,164, हैदराबाद से रांची इंडिगो 12,192 है। वहीं रांची से दिल्ली इंडिगो 5,001, रांची से मुंबई इंडिगो 6,400, रांची से बेंगलुरु इंडिगो 6,400, रांची से हैदराबाद इंडिगो 6,178, रांची से कोलकाता इंडिगो 4,007, रांची चेन्नई इंडिगो 6,336

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N